Friday, February 17, 2017

BENEFITS AND SIDE EFFECTS OF PINAPLE (अनानास के साइड इफेक्ट व लाभ)

अनानास के साइड इफेक्ट व लाभ :-


सर्दी के दौरान मौसमी फलों की बहार रहती है। लेकिन अगर आप ठंड के कारण फलों को खाने से परहेज कर रहे हैं तो आप अपना ही नुकसान कर रहे हैं। ठंड में विटामिन सी युक्त फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। यह आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इन दिनों बाजार में अनानास की बहार है। यह फल खट्टा-मीठा होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इसका उपयोग खाने, सलाद और डेजर्ट में किया जाता है। इसमें कैल्शियम, फाइबर और विटामिन सी पाया जाता है। इसमें बहुत कम मात्रा में वसा पाया जाता है।


1) अनानास में पाया जाने वाला ब्रोमिलेन सर्दी और खांसी, सूजन, गले में खराश और गठिया में फायदेमंद होता है। यह पाचन में भी उपयोगी होता है।अनानास फल के रस में मुलेठी, बहेड़ा और मिश्री मिलाकर सेवन करने से दमे और खाँसी में लाभ होता है।



2)अनानास में विटामिन c प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और साधारण ठंड से भी सुरक्षा मिलती है। इससे सर्दी समेत कई अन्य संक्रमण का खतरा कम हो जाता है।

3) अनानास में प्रचुर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है। यह शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है। एक कप अनानास का जूस पीने से दिनभर के लिए जरूरी मैग्नीशियम के 73 प्रतिशत की पूर्ति होती है।




4) अनानस के ताजे रस में ब्रोमेलैन एंजाइम होता है जो शरीर की प्रतिकारक शक्ति बढाता है और सूजन कम करता है। सूजन कम होने से गठिया और जोड़ों का दर्द कम होता है।

5) अनानस में उच्च स्तर में पोटैशियम होने से मांसपेशियों की ऐंठन कम होती है। यह खनिज पाचन सुधारता है और गुर्दे का स्वास्थय बनाए रखता है।




                  महिलाओं के लिए अनानस के स्वास्थय लाभ


>  महिलाओं के लिए अनानस / पाइनापल खाने के कई स्वास्थय लाभ होते हैं। इसमें तांबा, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस जैसे खनिज, विटामिन और ब्रोमेलैन की तरह आवश्यक एंजाइम होते हैं।

अनानस में ब्रोमेलैन एंजाइम होता है जो शरीर की प्रतिकारक शक्ति बढाता है। वह स्तनों का कैंसर होने का खतरा कम करता है। कैंसर के उपाचार से शरीर की हुई हानि को भी अनानस कम करता है। लेकिन इस पर और अनुसंधान होना जरुरी है।



अनानस का रस माहवारी में दर्द कम कर देता है। अनानस में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कोशिकाओं को होने वाली हानि कम करता है। यह दिल के दौरे से भी बचाव करता है।

> तांबा, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस जैसे खनिज महिलाओं के स्वास्थय के लिए आवश्यक होते हैं। नियमित रूप से अनानस का रस पिने से मूत्रमार्ग के संक्रमण दूर होते हैं।


        अनानास के गंभीर साइड इफेक्ट


गर्भवती महिलाओं को शुरआती दिनों में अनानास नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है। लेकिन आखरी के कुछ महीनों में वे अनानास खा सकती हैं।

जब आप अनानाज़ खाते है तो वह शराब में बदल के जठरांत्र में पहुँचता है, यही आगे चल के गठिया की शुरुआत करता है। इसलिए जिन्हें गठिया या जोड़ों का दर्द रहता है उन्हें ज्यादा अनानाज़ नहीं खाना चाहिए।






कच्चा अननाज़ खाने या उसका जूस पीने से आपको उल्टियाँ हो सकती हैं, क्योंकि कच्चे अननाज़ में कुछ विषैले पदार्थ पाये जाते हैं।

ब्रोमेलाइन अननाज़ में पाये जाने वाला एक खास तत्व है, जो की प्रोटीन में बदल जाता है। यह त्वचा में खुजली पैदा करता है, और कई सारे पुरानी एलर्जी को वापस ले आता है।

जिन लोगों के दाँतों में कविटिस या मसूढ़ों में सूजन रहती है उन्हें अननाज़ खाने से बचना चाहिए। यह दातों पे सफ़ेद परत चढ़ा के मुँह में दुर्गन्ध पैदा करता है।

Related Post :
loading...

No comments:

Post a Comment