Thursday, February 16, 2017

BENEFITS AND SIDE EFFECTS OF EGGS (अंडे फायदेमंद हैं या नुकसानदायक ?)


अंडे फायदेमंद हैं या नुकसानदायक ? जानिए :-


1) अंडा सेहत का दोस्त या दुश्मन  :-
    
         sunday ho ya monday roj khao ande" यह कहावत तो हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडा अगर आपकी सेहत बना सकता है तो बिना जानकारी के इसका सेवन आपकी सेहत बिगाड़ भी सकता है। आइए जानें अंडे के फायदे और नुकसान के बारे में।




2) बालों के लिए :-

       अंडे में प्रोटीन और जरूरी अमीनो एसिड पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इसमें हाई सल्फर कंटेंट, विटमिन (ए, डी और ई) और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो बालों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन की मात्रा और लेसिथिन तत्व बालों के फॉलिकल्स को मजबूत बनाने का काम करते हैं। ये उनका टूटना कम करते हैं और उनमें जान भर देते हैं।

3) बायोटीन की कमी होना :-

       नियमित रूप से अंडे का सफ़ेद हिस्सा खाने से बायोटीन की कमी होती है। बायोटीन को विटामिन एच और विटामिन बी7 के रूप में भी जाना जाता है। इसकी कमी से बच्चों में क्रेडल टॉप और बड़ों में सेबोरीक जैसी त्वचा की समस्याएँ पैदा होती हैं। बियोटीन की कमी से त्वचा का रंग खराब होना, शरीर में तालमेल की कमी, मांसपेशियों में जकड़न और दर्द जैसी स्वास्थ्य समस्याएँ पैदा होती है।

4) तेज बुद्धि के लिए :- 
    
     अंडे का सेवन आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अंडे में कोलाइन नामक तत्व होता  है जो मस्तिष्क की निर्णय लेने में सहायता करता है। इसके अलावा, रोज अंडा खाने से आपकी याददाश्त      अच्छी होती है। यही वजह है कि बच्चों के लिए नाश्ते में अंडे का सेवन बेहद आवश्यक माना जाता है। 




5) जानिए एक अंडे में क्या न्यूटिशन होते हैं  :-

     प्रोटीन : 31 ग्राम
      कैलोरी : 70
      फैट : 4 ग्राम
      सोडियम : 62 मिग्रा
      पोटैशियम : 59 मिग्रा

6) सीमित खुराक ही लें :-

     अगर आप सेहतमंद हैं, आपकी जीवनशैली ठीक है और आप संतुलित आहार लेते हैं तो एक दिन में एक अंडा खा सकते हैं। यदि अंडा बहुत ज्यादा पसंद है तो भी दिन में दो से ज्यादा न खाएं। इससे ज्यादा अंडों  का सेवन मुश्किलें बढ़ा सकता है, क्योंकि इससे किडनी पर भार पड़ता है। जिन्हें किडनी संबंधी समस्या हो,उन्हें अंडों का सेवन कम मात्रा में या डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए। 

7) कम तेल का इस्तेमाल :-

     अंडे को पकाने में भी काफी सावधानी बरतनी चाहिए। ऑमलेट या हाफफ्राई बनाने के लिए अगर कम तेल का इस्तेमाल किया जाए तो आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल ठीक रखता है 



8) एलर्जी में ना लें :-

      कुछ लोगों को अंडे से एलर्जी होती है। इसका पता लगने में कुछ मिनट या कुछ घंटे लग सकते हैं। शरीर पर चकत्ते बनना, त्वचा में सूजन और लाल होना, ऐंठन, दस्त, नाक बहना, खुजली और आंखों में पानी भरना आदि कुछ ऐसे लक्षण हैं, जिनसे अंडे से एलर्जी का पता लगाया जा सकता है।



9) साल्मोनेला का अधिक खतरा :-

          कच्चे अंडे और एल्बुमिन बैक्टीरिया द्वारा दूषित किए जाते हैं। साल्मोनेला एक बैक्टीरिया है जो कि मुर्गियों की आंतों में पाया जाता है। यह अंडे के बाहरी आवरण और उसके अंदर भी पाये जाते हैं। साल्मोनेला को खत्म करने के लिए इन्हें ज्यादा देर तक और ज्यादा तापमान पर पकायें। अंडे के ऊपरी हिस्से और कम उबले हुये अंडों में भी बैक्टीरिया मौजूद रहते हैं।


10) संक्रमण का डर :-

         गर्मियों में अंडे का सेवन करने वाले लोगों को थोड़ा सावधान रहना चाहिए क्योंकि इससे इंफेक्शन का डर ज्यादा रहता है, इसलिए अंडे को अच्छे से पकाकर ही खाएं। कहीं बाहर अंडा खाने से पहले यह  सुनिश्चित कर लें कि वह ठीक तरह से पकाया गया हो, क्योंकि अधपके अंडे से साल्मोनेला का खतरा रहता है, जिससे फूड पॉयजनिंग हो सकती है।


11) गर्भावस्था में :-

         गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को हेल्दी फूड खाने की सलाह दी जाती है. गर्भ में पल रहे बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए मां को अंडा खाने की सलाह दी जाती है.

Related Post :
loading...

No comments:

Post a Comment