Thursday, March 16, 2017

Kiss के स्वास्थ्य लाभ जिसके बारें में आपने सुना भी नहीं होगा(BENEFITS OF KISSING )

Kiss के स्वास्थ्य लाभ जिसके बारें में आपने सुना भी नहीं होगा :-



प्यार भरी एक kiss न सिर्फ आपकी भावनाओं के इजहार का प्यारा सा जरिया है बल्कि आपके सेहत से संबंधित कई समस्याओं को हल करने में मददगार है।







आपका पहला kiss चाहे किसी नए व्यक्ति से हो या अपने जीवन साथी से हो, kiss हमेशा एक प्रभाव छोडती है। जो कि आपके लिप लॉक होने के बाद लम्बे समय तक आपके होठों पर रहता है। किसिंग किसी भी रिलेशन में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।



1) पैशन से भरी एक किस में 34 फेशियल मसल्स व शरीर की 112 पॉश्च्यरल मसल्स का इस्तेमाल होता है। इससे मांसपेशियां टाइट व टोन्ड रहती हैं। इससे चेहरे में रक्त का संचार तेज रहता है और लंबे समय तक युवा दिख सकते हैं।

2) कैलोरी घटाने के लिए किस करना फायदेमंद है। करीब एक मिनट कि किस के दौरान दो से तीन कैलोरी बर्न होती है। 





3) हाल हि में 'मेडिकल हाइपोथेसिस' नामक जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार किस करने से महिलाओं की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है।

4) kiss के दौरान शरीर में एड्रेनालिन नामक हार्मोन बनता है जो दिल के लिए बहुत फायदेमंद है।





5) मोतियों जैसे सफेद दांतों की ख्वाहिश रखते हैं तो kiss करना आपके लिए फायदेमंद है। kiss के दौरान मुंह में बनने वाली लार दांतों से कैविटी को दूर करती है और बैक्टीरिया को खत्म करती है। 

6) आपको शायद मालूम नहीं हो kissing से आपके शरीर में फील -गुड केमिकल का स्त्राव होता है जिससे आप रिलैक्स महसूस करते हैं|

7) एक सामान्य व्यक्ति अपने जीवन में लगभग 20,160 मिनट kissing में बिताते है ।










8) महिलाओं में खास तोर पर सेक्स के बाद kissing करने की आदत होती है इसलिए इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि सेक्स के बाद पुरुषों की तुलना में महिलाएं kiss करना पहले शुरू करती हैं| 

9) Kiss करने से रिश्ते में एक सुरक्षा की भावना आती है और प्यार में अंतरंगता भी बढ़ती है।

10) एक रिसर्च में ये बात भी सामने आई है कि जो अपने पार्टनर को रोजाना सुबह पांच मिनट गुडबाय kiss करते हैं वे नॉर्मल व्यक्ति से 5 साल ज्यादा जीते हैं।





11) kiss के दौरान शरीर में एड्रेनालिन नामक हार्मोन बनता है जो कि पूरे शरीर में रक्तसंचार के लिए पंप होने में दिल की मदद करता है।

12) kiss हमारे रक्त वाहिकाएं को चौड़ा कर देता है जो ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक हो सकता है ।

13) ये तो आपको मानना ही पड़ेगा कि जब आपको प्यार मिलता है तो आप खुश रहते हैं और जब खुश रहते हैं तो confidence खुद-ब-खुद आता है।





14) kissing से आपका इम्युन सिस्टम बढ जाता है। दरअसल, kiss करना आपको रोगों से बचाता है। 

15) क्या आप जानते हैं कि एक ओपन माउथ kissing पुरुष के हारमोंस को महिला के मुह में स्थानांतरित करती है? मुह में उपस्थित बलगम टेस्टोस्टेरोन जैसे हारमोंस का स्त्राव करता है जो कि kissing के दौरान पुरुष द्वारा महिला के मुह मंद जाते हैं| टेस्टोस्टेरोन महिला की उत्तेजना को बढ़ा देता है और परिणामस्वरुप सेक्स के अवसर ज्यादा बढ़ते हैं|

Related Post :
loading...

Tuesday, March 14, 2017

अँकुरित चने खाने के फायदे जो आप कर देंगे चने खाने के लिए मजबूर(BENEFITS OF EATING SPROUTS THAT WILL SURPRISE YOU )

अँकुरित चने खाने के फायदे जो आप कर देंगे चने खाने के लिए मजबूर :-



हेल्दी नाश्ते में अंकुरित यानी स्प्राउट्स का कोई जवाब नहीं। अगर आप रोजाना अंकुरित सलाद को अलग-अलग तरीके से लें, तो इससे आपकी सेहत बनी रहती है। अनाज, दाल या बीज को अंकुरित कर के खाने से उसकी पौष्टिकता कई गुना बढ़ जाती है। इसलिए आहार विशेषज्ञ नाश्ते में स्प्राउट्स खाने की सलाह भी देते हैं।








1) विटामिन A, C ,B-6 और K के साथ-साथ इसमें कई तरह के मिनरल्स जैसे मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, मैंगनीज और पोटैशियम भी होते हैं। 



2) स्‍प्राउट में फाइबर की काफी मात्रा होती है। इसके सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है व पाचन प्रक्रिया भी अच्‍छी हो जाती है।







3) स्‍प्राउट खाने से शरीर में ऊर्जा आती है। इस्में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्‍स की भरपूर मात्रा होती है जिससे बॉडी में एनर्जी लेवल बढ़ जाता है।



4) बालों को लेकर परेशान हैं तो अंकुरित मूंग से बेहतर कुछ नहीं, आज ही खाना शुरु करें। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन c होता है जो बालों की ग्रोथ के लिए बेहतर है।







5) अंकुरित अनाजों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। इसलिए इसके सेवन से ना सिर्फ झुर्रियां दूर रहती हैं, बल्कि त्वचा पे नेचुरल ग्लो भी आता है। 



6) स्‍प्राउट में अमीनो एसिड की भरपूर मात्रा होती है, जो मेटाबोलिज्‍म को सही रखती है।







7) किसी भी चने या दाल को जब पानी में भिगोकर स्‍प्राउट बनाया जाता है तो एंटी - न्‍यूट्रीन्‍ट जैसे फाइटेट्स आदि खत्‍म हो जाते है, इन तत्‍वों के खत्‍म होने से इन्‍हे पचाने में आसानी होती है ।



8) स्‍प्राउट में ताकत काफी होती है, इसमें स्‍टार्च की मात्रा कम होने से शरीर में फैट नहीं बढ़ता है ।






9) स्‍प्राउट सबसे सस्‍ता पोषक आहार होता है जिसे हम आसानी से घर में तैयार किया जा सकता है। 



10) वैसे तो ज्यादातर लोग अंकुरित मूंग को ही प्राथ्‍ामिकता देते हैं। लेकिन आप मूंग के अलावा मटर, चना, मूंगफली, राजमा, सोयाबीन, गेहूं, जैसे अनाज को भी अंकुरित रूप में खाँ सकते हैं। 

Related Post :
loading...

Monday, March 13, 2017

दूध से अच्‍छी है दही ! दही खाने के फायदे जिन्हें जानकर आप इसे खाने को हो जाओगे मजबूर(BENEFITS OF EATING CURD THAT WILL SURPRISE YOU)

दूध से अच्‍छी है दही ! दही खाने के फायदे  जिन्हें जानकर आप इसे खाने को हो जाओगे मजबूर ।






दही भारतीय भोजन का अहम हिस्‍सा माना जाता है। इसमें तमाम ऐसे पोषक तत्‍व होते हैं, जो हमारे शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में मददगार होते है। यह सेहत और सूरत दोनों संवारने में काफी मददगार होता है। दही का प्रयोग हर घर में होता है। लेकिन क्या आपको पता है दही में कई प्रकार के पौष्टिक तत्व होते हैं जिनको खाने से शरीर को फायदा होता है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन पाया जाता है। दूध के मुकाबले दही सेहत के लिए ज्यादा फायदा करता है। क्‍योंकि दूध में मिलने वाला फैट और चिकनाई शरीर को एक उम्र के बाद नुकसान पहुंचाता है। 








1) चेहरे पर दही लगाने से त्वचा मुलायम होती है और त्वचा में निखार आता है। दही से चेहरे की मसाज की जाये तो यह ब्लीच के जैसा काम करती है। गर्मियों में त्वचा पर सनबर्न की समस्‍या को दूर करने के लिए दही मलना चाहिए

2) दही मे कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही खाने से दांत भी मजबूत होते हैं। 





3) दही बालों के लिए एक बेहतरीन कंडीशनर है । दही बालों में जड़ से लगाए और 15-20 मिनट लगे रहने दें फिर बाल  दौ लें । यह उपाय बालों की रूसी ,रूखापन दूर कर बालों को चमकदार व मुलायम बनाता है ।


4) यह माना जाता है कि मानव भोजन के साथ पिछले 4500 सालों से दही का प्रयोग होता रहा है ।







5) आयुर्वेद के अनुसार गाय के दूध से बनने वाला दही मे बलवर्धक, शीतल, पौष्टिक, पाचक और कफनाशक होता है ।



6) ह्रदय रोग ,हाई ब्लड प्रेशर ,गुर्दे की बिमारियों में दही का प्रयोग करना अच्छा माना गया है ।







7) दही पेट के लिए अमृत समान माना गया है , दही आंतों और पेट की गर्मी दूर करता है और पाचन तंत्र को स्टेबल बनाता है ।



8) दही में अजवायन डालकर खाने से कब्ज बी दूर होता है। 







9) बवासीर के उपचार के लिए छाछ में अजवायन मिला कर पिए ,लाभ होता है ।



10) गर्मियों के दिनों में यदि आप दही या लस्सी पिते है तो ये आपको लू से बचाता है | खास कर उन लोगों को दही व लस्सी का सेवन करना चाहिए जो की घर से बाहर काम के सिलसिले में जातें हो |







11) मुह के छालों के उपचार के लिए दिन में 3 से 4 बार छालों पर दही लगायें ।



12) दही का नियमित सेवन पेट की चर्बी को कम करता है, जिससे  सीधे तौर पर मोटापा भी कम होता है |







13) दही में अच्छी मात्रा में protein पाया जाता है जो की सेहत के लिए काफी फायदेमंद है, इसे बढ़ते हुए बच्चों को खास कर देना चाहिये ताकि protein की कमी को दूर किया जा सके ।



14) दही में calcium की अच्छी मात्रा होती है , जो के हमारे शरीर की हड्डियों के लिए फायदेमंद होती है | बच्चों को खास कर दही खिलानी चाहिए |






15) सर्दी और खांसी के कारण सांस की नली में इन्फेक्शन हो जाता है। इस इंफेक्शन से बचने के लिए दही का प्रयोग जरूर करना चाहिए।





ध्यान रखने यह बातें :-



# ध्यान रहे की शाम व रात को कभी भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए, अन्यथा ख़ासी व बलगम होने की संभवाना होती है |




# जमी हुई दही को कभी भी गरम या ठंडा नहीं करना चाहिए अन्यथ इसमें मौजूद bacteria समाप्त हो जायेंगे |



# धुप से तुरंत आ कर कभी भी दही नहीं खानी चाहिए |



# ठण्ड के मौसम में दही नहीं खानी चाहिए |

Related Post :
loading...

Friday, March 10, 2017

'सॉफ्ट ड्रिंक' कहीं आपकी जान जोखिम मे ना डाल दें! (SIDE EFFECTS OF SOFT DRINKS)

'सॉफ्ट ड्रिंक' कहीं आपकी जान जोखिम  मे ना डाल दें! (SIDE EFFECTS OF SOFT DRINKS) :-



'सॉफ्ट ड्रिंक' तो हर कोई शौक से पीता है। लेकिन क्या कभी आपने इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानने की एक बार भी कोशिश की है?




गैस मिश्रित सॉफ्ट ड्रिंक, फ्रूट ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक, मीठी ठंडी चाय से दुनिया भर में हर साल 1 लाख 84 हजार वयस्कों की मौत होती है ।

बोस्टन के टफ्स यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने 51 देशों के करीब छह लाख से अधिक लोगों पर आधारित अध्ययन में यह पाया गया है कि यह पेय पदार्थ बिना किसी स्वास्थ्य लाभ के मधुमेह, दिल की बीमारियां व कैंसर जैसे रोग के कारण हैं।





1) कोल्ड ड्रिंक पीने से हर साल 1 लाख 84 हजार लोगों की मौत हो जाती है ।

2) इन कोल्ड ड्रिंक्स में चीनी की मात्रा बहुत अधिक होती है जिसके कारण दुनियाँ भर में हर साल करीब 1 लाख 33 हजार मौतें मधुमेह से होती हैं ।




3) दुनियां भर में कोल्ड ड्रिंक के कारण कैंसर से 6450 लोग मरते है ।

4) कोका कोला की एक छोटी 240 मिली लीटर कैन में 101 कैलोरी होती है और ज्यादा कैलोरी लेना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है ।




5) मार्किट में बिकने वाले मैंगो फ्लेवर और स्ट्राबेरी फ्लेवर जैसे पेय पदार्थों में 5% से भी कम फलों का जूस् होता है ।




6) सॉफ्टड्रिंक्स पीने वाले 58 फीसदी कोकाकोला व 37 फीसदी पेप्सी पीते हैं। हालांकि, दिल्ली, मुंबई बेंगलुरू में हुए सर्वे में 79' लोगों ने सॉफ्टड्रिंक्स के बजाय नॉन कार्बोनेट ड्रिंक को पसंद किया था ।

7) वर्तमान में ज़्यादातर सॉफ़्ट ड्रिंक्स में अम्लीय तत्वों की प्रचुरता रहती है जैसे- फोस्फोरिक एसिड (phosphoric acid) व मैलिक (malic acid) अथवा टारटैरिक अम्ल (tartaric acid) आदि । एक अध्ययन के अनुसार इंसान के दांतों को दो दिन तक कोला ड्रिंक में डाल के रखा गया जिसके परिणामस्वरूप दांत मुलायम हो गए व दांतों के कैल्शियम में गिरावट आ गयी ।




8) वैज्ञानिकों की रिसर्च के अनुसार कोल्ड ड्रिंक और सॉफ्ट ड्रिंक जैसे पेय पदार्थ मधुमेह, दिल की बीमारियां व कैंसर जैसी बीमारियां फैलाते हैं ।

9) सॉफ़्ट-ड्रिंक्स में co2 को पानी में अत्यधिक दाब में समाहित करके बनाया जाता है । सोचिये, जिस गैस को हम सांस लेने के बाद गंदी हवा के रूप में शरीर से बाहर निकालते हैं, उसे सॉफ़्ट-ड्रिंक्स में अत्यधिक दाब में प्रेश्राईज़ करके डाला जाता है. तब इसके दुष्परिणाम क्या हो सकते हैं ।




10) सॉफ़्ट-ड्रिंक्स की स्थिरता के लिए इसकी निर्माता कम्पनियाँ अकार्बनिक सोडियम का प्रयोग करने से भी नहीं हिचकिचाती ।  सोडियम के इस्तेमाल से दिल की बीमारी और हाई-ब्लड-प्रेशर का ख़तरा बढ़ जाता है। 

Related Post :
loading...

Wednesday, March 8, 2017

गन्ने के जूस के फ़ायदे जो आपको कर देंगे उसे पीने के लिए मजबूर( BENEFITS OF DRINKING SUGARCANE JUICE THAT WILL SURPRISE YOU)

गन्ने के जूस के फ़ायदे जो आपको कर देंगे उसे पीने के लिए मजबूर :-



भारत दुनिया में सबसे ज्यादा गन्ना उगाने वाला देश है। गर्मियों के मौसम में गन्ने के रस से ज्यादा कुछ पोषक और स्वस्थ रखने वाला कोई और रस नहीं हो सकता। गन्ने में मुख्यतः सुक्रोस पाया जाता है जो गर्मियों के मौसम में ताज़गी के साथ लाभ भी देता है। गन्ने के रस के गुण, गन्ना जिंक, क्रोमियम, कोबाल्ट, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फ़ास्फ़रोस, पोटैशियम और कॉपर से भरपूर होता है। गन्ने के रस में  विटामिन A, C, B1, B2, B5 , B6 और लौह तत्व एंटीऑक्सिडेंट, प्रोटीन , घुलनशील फाइबर भी पाया जाता है।






1) गन्ने का रस कई बीमारियों से बचाव में मददगार होता है । इससे आपके मल मूत्र के निष्कासन में कोई परेशानी नहीं आती और संक्रमण नहीं होता है।

2) गर्भ अवस्था में गनने के जूस से होने वाले बच्चे को जन्म दोष की विविधता से बचाव में मदद मिलती है, गनने का रस,हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ता है।







3) पीलिया ठीक करने के लिए रोज दो गिलास गन्‍ने के रस में नींबू और नमक मिला कर पीना चाहिये।



4) कई लोगों को ज्‍यादा पानी पीने की आदत नहीं होती जिससे उन्‍हें डीहाइड्रेशन हो जाता है। शरीर में पानी की कमी ना होने पाए इसके लिये गन्‍ने का रस पीना चाहिए ।







5)  गन्ने का रस शरीर में प्राकृतिक शक्कर पहुंचाकर खराब कॉलेस्ट्रोल को कम करके आपका वजन कम करने में सहायक होता है ।



6) गन्ने के रस में glucose की मात्रा बहुत अधिक होती है । जो की  थके हुए शरीर को तुरंत energy पहुचाती है | इसलिए मरीजो तथा जो लोग daily workout करते है उन सभी को अपने diet में गन्ने के रस को ज़रूर शामिल करना चाहिए |







7) गन्ने के रस में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते है जो की हमारे शरीर को कई रोगों से बचाता है | इसलिए गन्ने के रस का नियमित रूप से सेवन करने से stomach, lungs, breast cancer जैसी बीमारी से बचा जा सकता है ।



8)  जिस व्यक्ति को सुखी खांसी हो उसे गनने का जूस दिन में कम से कम दो गिलास पीना चाहिए ।







9) खाना खाने के बाद गन्ने को चूसने से खाना अच्छी तरह से पच जाता है और दांत भी मजबूत होते हैं ।



10) भयंकर गर्मी में बिना बर्फ के गन्ने का रस पीने से लू नहीं लगाती है ।







11)  गुनने का रस हमारे शरीर के immunity system के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योकि यह हमारे immunity system को मजबूत करता है ।



12) गन्ने के रस में अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड (AHAs) पदार्थ होते है, जो त्वचा संबंधित परेशानियों को दूर करता है और इसमें कसाव लेकर आता है। (AHA) मुहांसों से भी राहत पहुंचाता है, त्वचा के दाग कम करता है, त्वचा को नमी देकर झुर्रियां कम करता है ।







13) अल्‍कलाइन प्रकृति होने की वजह से यह कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है। विशेष रूप से प्रोस्‍ट्रेट , पेट, फेफड़े और स्तन का कैंसर।



14) गन्ने के रस में बहुत प्रकार के विटामिन (vitamin) और खनिज पदार्थ होते हैं, जो हर प्रकार की बीमारी से लड़ने में हमारी सहायता करते हैं।







15) अन्य पेय पदार्थों की तुलना में गन्ने के रस का सेवन करने से स्वास्थ्य ज़्यादा अच्छा रहता है।

Related Post :
loading...